चुवाड़ी: साईं हेदया ने 9वां स्थान हासिल करके मनवाया अपनी सफलता का लोहा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से मंगलवार को दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमे किड्स कैम्प पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी की छात्रा साईं हेदया ने प्रदेश भर में 9वां 691/700 (98.71%) स्थान हासिल करके अपनी सफलता का लोहा मनवाया। स्कूल की ही एक और छात्रा अदवेता ने 689/700 (98.42%) अंक प्राप्त करके 11वां स्थान प्राप्त किया।

स्कूल की प्रिंसिपल सीमा ठाकुर और प्रबंधक राकेश ठाकुर ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के 17 छात्रों ने 90% से ऊपर और 24 छात्रों ने 600 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया।

किड्स कैम्प स्कूल पहले भी अपनी मेहनत का लोहा बोर्ड परीक्षाओं में मनवाता आया है और आगे भी इसी दिशा में कार्यरत रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...