Breaking: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी

--Advertisement--

8 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 विषयों के टेट (TET) का शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 8 मई, 2024 से शुरू होगी। अंतिम तिथि 28 मई 2024 होगी। टेट 22 जून, 2024 से शुरू होंगे।

बता दें कि 29 मई से 31 मई तक लेट फीस के साथ आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं, आवेदन में शुद्धि के लिए 1 जून से 3 जून तक का समय मिलेगा।

TET

परीक्षा की तिथियां और समय सारिणी

  • जेबीटी और शास्त्री टेट 22 जून, 2024 को होगा।
  • जेबीटी टेट सुबह 10 से साढ़े 12 और शास्त्री टेट दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक आयोजित होगा।
  • टीजीटी नॉन मेडिकल , भाषा अध्यापक की परीक्षा 23 जून को होगी।
  • नॉन मेडिकल की सुबह और भाषा अध्यापक की शाम को होगी।
  • टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टेट 30 जून को आयोजित किया जाएगा।
  • टीजीटी आर्ट्स का सुबह और मेडिकल का शाम के सत्र में होगा।
  • पंजाबी टेट 2 जुलाई को सुबह और उर्दू टेट भी 2 जुलाई को शाम के सत्र में होगा।

फीस की बात करें तो जनरल और सब कैटेगरी के लिए 800 और एससी/एसटी/ओबीसी/पीएचएच के लिए 500 रुपए शुल्क लगेगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...