भाली में पुलिस टीम की नशा माफिया पर बड़ी कार्यवाही, 1 किलो चरस व नकदी की वरामद, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

भाली में पुलिस टीम की नशा माफिया पर बड़ी कार्यवाही, 1 किलो चरस व नकदी की वरामद, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज।

कोटला – स्वयंम 

हिमाचल में लोकसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लागू है तथा जिला पुलिस नूरपूर भी नशा माफिया पर नजर बनाए हुए है।

वहीं पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया पर बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई।

पुलिस चौकी कोटला के तहत पड़ते भाली में पुलिस टीम ने शाम के समय एक व्यक्ति के रिहायशी मकान से 1 किलो 106 ग्राम चरस व 23 हजार 200 रुपये की नकदी वरामद की है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अशोक रत्न ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भाली में एक रिहायशी मकान ने पुलिस टीम ने दविश दी, जिसमे अशोक कुमार पुत्र दालती राम निवासी भाली के घर मे तलाशी ली तो 1 किलो 106 ग्राम चरस व 23 हजार 200 रुपये की नकदी वरामद की गई।

वही आरोपी को गिरफ्तार कर 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी ।

उंन्होने कहा कि भविष्य मे भी नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा। नशा माफिया को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...