--Advertisement--

दरिणी पंचायत के मछलेनि वार्ड सदस्य सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, विधायक केवल पठानिया बोले, भाजपा कार्यकर्ता हो रहे हताश

----Advertisement----

शाहपुर – नितिश पठानियां 

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां के सोमवार को धारकंडी क्षेत्र के खरीडी मछलेनि, खुर्द दरीनी, घटारडा, पंजोल, लाहड़ी में लोकसभा चुनावों के मध्यनजर रखते हुए कांगड़ा चम्बा लोकसभा काँग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार किया और वोट मांगे।

पठानिया ने कहा कि काँग्रेस पार्टी ने कांगड़ा चम्बा की जनता को मान सम्मान दिया जो आनंद शर्मा को लोकसभा का प्रत्याशी दिया जो कि नेशनल स्तर का नेता है और अलग अलग पदों पर केंद्र में मंत्री के रूप में कार्य किया है जिससे कांगड़ा चम्बा की जनता को इसका जरूर लाभ मिलेगा।

विधानसभा शाहपुर की जनता विकास के नाम पर वोट करेगी न कि झूठी पार्टी बीजेपी को कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर वोट मांगती है।जो बोलती है बो करके दिखाती है।

आनंद शर्मा को भारी मतों से जिता कर कांगड़ा चम्बा की जनता दिल्ली भेजेगी।काँग्रेस पार्टी जैसे ही केंद्र में सरकार बनेगी तो कांगड़ा चम्बा लोकसभा सदस्य को मंत्री पद मिलेगा जिससे कागड़ा चम्बा की जनता को मंत्री मिलेगा जिससे कांगड़ा चम्बा के क्षेत्र का विकास होगा।

धार कंडी क्षेत्र का विकास काँग्रेस पार्टी ने ही किया है और आगे भी कांग्रेस की सरकार ही करेगी।

आनंद शर्मा से हमें चार मुख्य फायदे हैं।

पहला: वह राष्ट्रीय राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति हैं।

दूसरा: केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने कांगड़ा और चंबा जिलों के लिए बहुत कुछ किया।

तीसरा: 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में बीजेपी का प्रदर्शन खराब रहा है।

चौथा: कांगड़ा के लोग आनंद शर्मा में सिर्फ एक सांसद नहीं बल्कि एक आगामी केंद्रीय मंत्री देखते हैं।

इन तथ्यों के अलावा, हम राज्य में भाजपा की विनाशकारी राजनीति को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा इस बीच, कांगड़ा पहुंचे आनंद शर्मा एक सच्चे हिमाचली के रूप में अपनी पहचान बताते हुए सार्वजनिक सेवा में अपने पांच दशकों को उजागर कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने कांगड़ा और चंबा जिलों के विकास के लिए किए गए प्रयासों के बारे में भी अबगत करवाया। पठानियां ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में, उन्होंने हिमाचल प्रदेश, विशेष रूप से कांगड़ा और चंबा जिलों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया था। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल उनकी “कर्मभूमि” है।

उन्होंने राष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में अपने योगदान दिया है भाजपा और उसकी नीतियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में युवाओं को धोखा दिया है।

उन्होंने कहा, “इस सरकार ने केवल यूपीए सरकार की विरासतों को मिटाने, नई परियोजनाओं के निर्माण के बजाय परियोजनाओं का नाम बदलने और ठोस शासन के बिना कहानी को बदलने पर ध्यान केंद्रित किया है।”

हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर सात चरण के चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

देशभर में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियों में सरगर्मी बढ़ गई हैं। इस दौरान दलबदल का क्रम भी जारी है। अब इसी कड़ी में शाहपुर में भी भाजपा कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम रहे है। अब इसी कड़ी में शाहपुर के। विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है।

सोमवार चेन सिंह वार्ड पंच,विजय कुमार,महेन्द्र सिंह,सुशील कुमार,जैसी राम (पूर्व वार्ड सदस्य),बिशो राम,,व्यासा देवी,गासो राम,राकेश कुमार,पवन कुमार,बाबू राम,सचिन कुमार,रमेश चंद,अजय कुमार,जागरात सिंह,सुभाष चंद,फांदी राम,निक्कू राम,आदि इन सभी सदस्यो ने परिवार सहित भजापा छोड़कर काँग्रेस का दामन थाम लिया है।

इस मौके पर विधायक केवल पठानिया ने कहा कि लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में जान चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ता हताश होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूरा सम्मान दिया जायेगा।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, अक्षय कुमार, उप प्रधान रजिंदर शर्मा, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह, शमशेर सिंह पठानिया, विजय कुमार, निर्मल सिंह पूर्व प्रधान, पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार, पूर्व प्रधान पवन कुमार, उप प्रधान निर्मल सिंह, चमन लाल, अर्जुन सिंह, आशीष शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here