लदरौरा में मकान में आग लगने से 4 कमरे राख, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल चुराह में ग्रामीण क्षेत्र में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को ग्राम पंचायत भलोड़ी के लदरौरा गांव में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से 4 कमरे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जगदीश पुत्र चुनी लाल निवासी लदरौरा डाकघर आयल ने बताया कि आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। इससे लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। पंचायत प्रधान अयूब खान ने घटना की सूचना उपमंडल प्रशासन को दी। जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने घटना का जायजा लिया।

बता दें कि हाल ही में इस मकान को बनाया गया था तथा परिवार के सदस्य नए मकान में रह रहे थे। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है।

एसडीएम चुराह शशिपाल शर्मा के बोल

एसडीएम चुराह शशिपाल शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पटवारी कानूनगो को मौके पर भेजा गया। नुकसान का आंकलन करके प्रशासन पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...