पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के ममेरे भाई सहित 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत, आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते गग्गल में हुई एक सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का ममेरा भाई था, जिसकी पहचान सौरभ (27) पुत्र मांगों राम निवासी गग्गल के रूप में की गई है। वहीं दूसरे युवक की पहचान 19 वर्षीय शुभम पुत्र रुमेल सिंह निवासी गांव कुठमां के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार सौरभ स्कूटी पर शुभम के साथ रात करीब साढ़े 11 बजे गग्गल से बनोई की ओर से जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

वहीं, आरोपी वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। गग्गल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी शेर सिंह निवासी वाहन को जिला मंडी से गिरफ्तार किया तथा उसके वाहन को भी कब्जे में लिया है।

गग्गल थाना प्रभारी नारायण सिंह के बोल

पुलिस थाना गग्गल के प्रभारी नारायण सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आरोपी चालक व वाहन को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...