शिमला के ओल्ड बस स्टैंड पर HRTC बसों में भिड़ंत, दो घायल, चालक फरार

--Advertisement--

शिमला, 12 अप्रैल – नितिश पठानियां

राजधानी के ओल्ड बस स्टैंड में दो एचआरटीसी बसों की भिड़ंत में महिला व पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा सुबह 10 बजे के करीब पेश आया, जब ओल्ड बस स्टैंड में खड़ी एचआरटीसी बस को दूसरी एचआरटीसी की बस ने पीछे से टक्कर मार दी।

दुर्घटना में एक खड़ी बाइक भी चपेट में आई है। दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने रिपन अस्पताल पहुंचाया, जबकि बस का चालक मौके से फरार हो गया।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि एचआरटीसी की खड़ी बस को दूसरी एचआरटीसी बस ने टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि एचआरटीसी की तरफ से कोई भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने नहीं आया न ही पुलिस मौके पर पहुंची।

वहीं मौके पर मौजूद दूसरे टैक्सी चालक ने बताया कि वह हादसे के वक्त गाड़ी में ही बैठे थे, उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...