हमीरपुर में BCCI बनाएगा फैन पार्क, IPL मैचों का होगा लाइव प्रसारण

--Advertisement--

हमीरपुर, 12 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण के लिए हमीरपुर में बीसीसीआई फैन पार्क बनाएगा। इससे क्रिकेट प्रेमी बड़ी स्क्रीन पर आईपीएल मैचों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

हमीरपुर में 13 और 14 अप्रैल को फैन पार्क बनाया जाएगा। हमीरपुर के अणु में स्थित सिंथेटिक ट्रैक पर फैन पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और जल्द इसका कार्य पूरा किया जाएगा। इस फैन पार्क में शनिवार को एक मैच और रविवार को दो आईपीएल मैचों का प्रसारण किया जाएगा और दर्शक निशुल्क इन मैचों का आनंद ले सकते हैं।

क्रिकेट प्रेमी अपना पंजीकरण करवा कर फैन पार्क में निशुल्क मैच का आनंद ले सकते हैं। इस फैन पार्क में लोग लाइव मैच की तरह ही मैचों का लुत्फ उठा सकतें है। फैन पार्क में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती हैं।

13 अप्रैल को पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से और 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स से और मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

इन तीनों मैचों का फैन पार्क में लाइव प्रसारण किया जाएगा। युवाओं कार्तिक, अरनव, अंशुल व नमन ने कहा कि बीसीसीआई द्वारा हमीरपुर में फैन पार्क बनाने का निर्णय एक सराहनीय कार्य है। ऐसे कार्यों से युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...