दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, पूरे इलाके में अफरा-तफरी; मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

--Advertisement--

बताया जा रहा है कि घर में शादी समारोह की तैयारियों के चलते गुरुवार सुबह 9:30 बजे सिलेंडर फटने से आग लगी। आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा के चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत (शंतेवा चिल्ली) के गांव रूंडाल में भीषण अग्निकांड में दो मंजिला मकान जल कर स्वाह हो गया। जिससे प्रभावित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। प्रभावित की पहचान परसोत्तम पुत्र कदारा गांव रूंडाल ग्राम पंचायत (शंतेवा चिल्ली) तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम समेत उपमंडलाधिकारी नागरिक चुराह भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम के जवानों ने ग्रामीणों संग मिल कर आग बुझाने का कार्य आरंभ कर दिया।

बताया जा रहा है कि घर में शादी समारोह की तैयारियों के चलते वीरवार सुबह अमूमन 9:30 सिलेंडर फटने से ये अग्निकांड हुआ। इस अग्निकांड के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

उपमंडलाधिकारी चुराह शशी पाल शर्मा के बोल

उपमंडलाधिकारी चुराह शशी पाल शर्मा ने बताया कि भीषण अग्निकांड से दो मंजिला मकान जलने की सूचना है। अग्निशमन विभाग की टीम और ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...