शिलाई में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, मशीन गन के साथ उतरे जवान, जाने आखिर ऐसा क्या हुआ?

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

देश के कई इलाकों में इन दिनों आसमान से आने वाली आवाजें लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। आसमान से आवाज तो आती हैं, लेकिन कुछ दिखाई नहीं देता है, जिससे लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां फैल रही है।

सिरमौर जिला के शिलाई हेलीपोर्ट पर अचानक भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर पहुंच गए। लैंड होते ही हेलीकॉप्टर से सेना के जवान मशीन गन व हथियारों के साथ बाहर निकले। हर किसी के मन में यह जानने की जिज्ञासा थी कि आखिर यह सब क्या चल रहा है?

दरअसल, भारतीय वायु सेवा ने अपने सभी युद्ध उपकरणों को सक्रिय किया हैं। सेना ने पूरे देश में एक अभ्यास चलाया है। वायु सेना के तमाम फाइटर जेट्स व हेलीकॉप्टर इन दिनों आसमान में उड़ते दिखाई दे रहे है।

हाल ही में भारतीय वायुसेना ने एक प्रेस रिलीज भी जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरे देश में “गगन शक्ति 2024” एक्सरसाइज के तहत ट्रायल चल रहे है। आसमान में वायुसेना अपनी ताकत को आजमा रही है।

एसडीएम शिलाई के बोल

वहीं, इस बारे में एसडीएम शिलाई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायु सेवा ने इसके लिए परमिशन ली थी। सुबह करीब 6:00 बजे से 9:00 बजे तक यह ट्रायल चला। इस दौरान मौके पर हेलीकॉप्टरों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

उन्होंने बताया कि सुबह पहले कुछ लोगों को लेकर एक हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। इसके कुछ समय बाद दूसरा हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, जिसमें जवान मशीन गन व हथियारों के साथ उतरे। उन्होंने बताया कि यह सेना का एक अभ्यास था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...