विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, सैनिक पति व ससुर गिरफ्तार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले पुलिस ने ससुर व सैनिक पति को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अंतिम संस्कार पुलिस पहरे में होगा। इस मामले में पूछताछ के बाद सास को छोड़ दिया है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा।

जानकारी के अनुसार राहुल बंगला गांव की 34 साल की विवाहिता रविवार दोपहर को अपने ससुराल में मौजूद थीं। जब वह कमरे से काफी समय बाद भी बाहर नहीं आई तो घर में मौजूद परिजनों ने बंद दरवाजे को खटखटाना शुरू किया तो अंदर चल रहे टीवी की आवाज सुनाई दी।

महिला का कोई भी जवाब ना मिलने पर जब खिड़की को तोड़ा गया तो विवाहिता फंदे से लटकी मिली और उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस की ओर से मायका पक्ष को दी गई तो काफी संख्या में मायका पक्ष के लोगों ने पंहुचकर हंगामा शुरू कर सास-ससुर और पति के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाए थे।

डीएसपी दिनेश कुमार के बोल

उधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में नियमानुसार जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...