सतनाम सिंह ग्रोवर ने रेड क्रॉस सोसाइटी को भेंट किया 50 हजार रुपये का चैक

--Advertisement--

प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी सतनाम सिंह ग्रोवर ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी को 50 हजार रुपये का चैक भेंट किया। उनके इस सहयोग से जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक सेवा के कार्यों को मजबूती मिलेगी।

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मुकेश रेपस्वाल से आज चंबा के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी सतनाम सिंह ग्रोवर ने उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा के लिए 50 हजार रुपये का चैक प्रदान किया।

मुकेश रेपस्वाल ने सतनाम सिंह ग्रोवर द्वारा दिए गए इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए व्यक्तिगत स्तर पर किया गया योगदान मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास जरूरतमंद लोगों को सहारा देने के साथ-साथ परस्पर सहयोग और सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा करने के साथ जरूरतमंद लोगों को विभिन्न अवसरों पर सहायता उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समाज के सक्षम वर्ग से भी आह्वान किया कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सामाजिक कार्यों में योगदान अवश्य दें और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

उपायुक्त ने इस दौरान सतनाम सिंह ग्रोवर को शॉल एवं टोपी भेंट सम्मानित भी किया। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा इस अवसर पर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना...