कांग्रेसी नेता एन के पंडित की कंगना को नसीहत, अगर खुद की इज्जत चाहिए, तो दूसरों की भी इज्जत करना सीखो – फ्लॉप अभिनेत्री कंगना

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एन के पंडित ने फ्लॉप अभिनेत्री कंगना रनौत पर जुबानी हमला बोलते हुए नसीहत दी है कि अगर इस फ्लॉप अभिनेत्री को खुद की इज्जत चाहिए तो दूसरों की भी इज्जत करनी चाहिए!

उन्होंने कहा की ये कहाँ तक उचित है कि अगर फ्लॉप अभिनेत्री कंगना पर कोई पलटवार हो तो ये सभी महिलाओं की बेइज्जती है और जो कंगना सुप्रसिद्ध एक्टर उर्मिला मातोंडकर तथा अन्य के बारे में अनाप सनाप उटपटांग टिपणी करती है वो कहाँ तक उचित है किसानों को आतंकबादी कहने पर पहले ही ये फ्लॉप अभिनेत्री माफ़ी माँग चुकी है!

पंडित ने बीजेपी नेताओं से कहा कि इस फ्लॉप अभिनेत्री कंगना के उटपटांग व्यान पर तुरंत रोक लगाए बीजेपी ये तो मोदी की भक्ति में इतनी अन्धी हो चुकी है कि इसको ये ही पता नहीं कि देश कब आज़ाद हुआ और आज़ाद देश का पहला प्रधानमंत्री कौन था!

उन्होंने कहा की मोदी की भक्ति और चाटुकारिता करने से इसको वाई प्लस सिक्योरिटी और टिकट तो मिल गया पर इस अंधभक्तो की बुआ को जीत नसीब नहीं होगी ! एन के पंडित ने कड़े शब्दों में कहा की कांग्रेस जैसे ही अपना प्रत्याशी उतारेगी वैसे ही ये फ्लॉप अभिनेत्री भीगी बिल्ली हो जाएगी !

उन्होंने फ्लॉप अभिनेत्री कंगना पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिसको अपने काम और नाम पर ही भरोसा ना हो, अपना घर मण्डी बताने में भी शर्म आती हो, और देश कब आज़ाद हुआ तथा आज़ाद देश का प्रधानमन्त्री कौन है ये ही मालूम नहीं वो मण्डी का रण क्या खाक जीतेगी !

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तेज तर्रार ब्रांड फायर नेता एन के पंडित ने मण्डी से बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए कंगना को भक्तों की बुआ और फ्लॉप अभिनेत्री बताने में भी कोई गुरेज नहीं किया !

एन के पंडित ने फ्लॉप अभिनेत्री कंगना को नसीहत दी है वो अभी राजनीती में बच्ची है और अपना राजनीतिक कद देख कर व्यान देना चाहिए ! पंडित ने कहा की फ्लॉप अभिनेत्री कंगना की इतनी हैसियत नहीं है की वो राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के बारे में बोले कंगना अभी राजनीती में छोटी बच्ची है !

एन के पंडित ने कहा की 4 जून को कांग्रेस पार्टी चारों लोकसभा सीटें तथा 6 विधान सभा सीटें जब जीत जाएगी तब फ्लॉप अभिनेत्री कंगना का राजनीतिक बुखार उतर जायेगा और वो भीगी बिल्ली बनके मुंबई लौट जाएगी जैसे ही ये फिल्म में बतौर अभिनेत्री फ्लॉप हुई वैसे ही राजनीती में भी फ्लॉप साबित होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...