पुलिस ने घर में दी दबिश, साढ़े सात किलो से ज्यादा चरस बरामद

--Advertisement--

पुलिस ने घर में दी दबिश, साढ़े सात किलो से ज्यादा चरस बरामद

शिमला, 04 अप्रैल – नितिश पठानियां

उपमंडल चौपाल की कुपवी तहसील के धार चांदना गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर में दबिश देकर उसके कब्जे से साढ़े सात किलो ग्राम से अधिक चरस बरामद की है।

पुलिस को नेरवा बाजार में गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि धार चांदना गांव निवासी मोहन लाल (40) अपने घर में चरस बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने बुधवार देर रात मोहन के घर पर दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 7.687 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा के बोल

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चरस की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित अपने घर पर ही चरस बेचता था। उसके खिलाफ कुपवी पुलिस स्टेशन एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...