चम्बा के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में चरस के साथ बस यात्री गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने निगम की बस में सवार एक व्यक्ति से 176 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना चुवाड़ी में उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बुधवार को पुलिस चैक पोस्ट तुनुहट्टी में शाम के समय रोजमर्रा की तरह पुलिस दल चैक पोस्ट प्रभारी राकेश कुमार की अगुवाई में आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान करीब सवा 4 बजे चम्बा से पठानकोट जा रही निगम की बस को जांच के लिए रोका गया।

पुलिस दल ने जब बस में रखे गए सामान और उसमें बैठे यात्रियों की गहनता से जांच की तो बस में सवार एक व्यक्ति जांच के दौरान थोड़ा घबराने लगा। व्यक्ति को घबराया देख पुलिस ने जब उक्त उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 176 ग्राम चरस बरामद हई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसीम खान पुत्र नूर मोहम्मद (35) निवासी सरदोरा डाकघर भंजराडू तहसील चुराह जिला चम्बा बताया। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...