धर्मशाला: महात्मा बुद्ध की स्मृतियां मैक्लोडगंज पहुंचाईं, तिब्बती समुदाय के लोगों ने किया जोरदार स्वागत

--Advertisement--

श्रीलंका के बौद्ध भिक्षुओं के दल की ओर से  महात्मा बुद्ध की स्मृतियों को मैक्लोडगंज लाया गया। 

हिमखबर डेस्क

महात्मा बुद्ध की स्मृतियां गुरुवार को मैक्लोडगंज पहुंचाई गईं। श्रीलंका के बौद्ध भिक्षुओं के दल की ओर से महात्मा बुद्ध की स्मृतियों को मैक्लोडगंज लाया गया। गुरुवार सुबह स्मृतियों के साथ श्रीलंका के 15 से 20 सदस्यों वाला बौद्ध भिक्षु दल कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े सात बजे के करीब पहुंचा।

इस दौरान तिब्बती समुदाय के लोगों ने दल का जोरदार स्वागत किया। कांगड़ा एयरपोर्ट से महात्मा बुद्ध की स्मृतियों को मैक्लोडगंज लाते समय सड़कों किनारे निर्वासित तिब्बती व बौद्ध भिक्षु खड़े रहे और स्मृतियों के दर्शन किए। मैक्लोडगंज पहुंचने पर इन स्मृतियों को चुगलाखंग बौद्ध मठ में आम लोगों के दशनार्थ रखा गया है।

जानकारी के अनुसार स्मृतियों के दर्शनों के लिए काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी मैक्लोडगंज पहुंचे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो इन स्मृतियों को तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से स्पर्श करवाकर विश्व भर में जहां भी बौद्ध मठ हैं, वहां पर भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...