धर्मशाला उपचुनाव के लिए कांग्रेस ऑनलाइन सर्वे कर रही है, बाहर की एजेंसी कर रही धर्मशालावासियों को फोन ले रही टोह, जग्गी, विजेंद्र कर्ण सहित अन्य कांग्रेस नेताओं में से कौन प्रबल दावेदार, पूछे गए सवाल
हिमखबर डेस्क
कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव धर्मशाला के लिए अभी तक अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। सुधीर शर्मा की ओर से भाजपा ज्वाइन कर लेने के बाद यहां पर उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में सुधीर शर्मा ने तो भाजपा का दामन थाम लिया है और भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर धर्मशाला से मैदान में उतर आए हैं। जबकि अभी तक कांग्रेस पार्टी अपना चेहरा फाइनल नहीं कर सकी है। कांग्रेस पार्टी काफी दिनों से इस कशमकश में है कि किसे अपना चेहरा बनाए।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुधीर शर्मा को जमीन दिखाने के लिए कांग्रेस मजबूत उम्मीदवार धर्मशाला से देना चाहती है। कई नाम धर्मशाला से कांग्रेस टिकट के लिए आए आए हैं। ऐसे में मजबूत प्रत्याशी तलाशने के लिए कांग्रेस हाईकमान अपने स्तर पर भी सर्वे करवा रहा है ताकि चुनाव में भाजपा को सही जवाब देने के लिए मजबूत प्रत्याशी को उतारा जाए।
बताया जा रहा है कि बुधवार को धर्मशाला में कई लोगों को ऐसे सर्वे के फोन आए हैं, जिसमें उनसे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को लेकर सवाल पूछे गए हैं और कौन सा मजबूत प्रत्याशी हो सकता है इसको लेकर भी जाना है।
बताया जा रहा है कि सर्वे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी टोह ले रहे हैं कि धर्मशाला से किसे प्रत्याशी बनाया जाए। धर्मशाला में कुछ लोगों को आए फोन काल के मुताबिक उनसे सवाल रहा कि धर्मशाला में नगर परिषद के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ज्यादा मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं या फिर कांग्रेस नेता व उपचुनाव में प्रत्याशी रहे विजय इंद्र कर्ण मजबूत है।
इसी के साथ-साथ अन्य कांग्रेस नेताओं के नाम भी लोगों से पूछे गए हैं। कांग्रेस पार्टी का यह सर्वे कौन करवा रहा है यह तो अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन कांग्रेस ने टिकट तय करने से पहले धर्मशाला के मतदाताओं से ही उनकी राज जाननी चाहिए है।
बताया जा रहा है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी सर्वे टीम ने काल की है। जिसमें उन्हें सीधा जवाब यह मिला है कि वह अपनी पार्टी के बारे में बता सकते हैं और पार्टी ने यहां से सुधीर शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में नहीं बता सकते।
ऐसे में धर्मशाला में कांग्रेस के लिए कौन सा उम्मीदवार तारणहार साबित हो सकता है और सुधीर शर्मा को भी चुनाव में जवाब मिल जाए और भाजपा को भी, ऐसे उम्मीदवार की तलाश कांग्रेस पार्टी कर रही हैं।
देवेंद्र जग्गी, विजय इंद्र कर्ण कर रहे बैठकें
नगर निगम के पूर्व मेयर व उपचुनाव के पूर्व प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण अलग अलग बैठकें कर रहे हैं, लोगों सो मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र कुमार की मौजूदगी में धर्मशाला के नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए दम भरा है कि जिस भी पार्टी के सिपाही को टिकट मिलेगी उसका साथ देंगे।
हालांकि पूर्व विधायक मूलराज पाधा के बेटे रजनीश पाधा ने अलग पत्रकारवार्ता की है और अन्य नेताओं ने अलग पत्रकारवार्ताएं की हैं। हालांकि कांग्रेस ने एकजुटता के साथ सुधीर शर्मा व भाजपा का मुकाबला करने उतरने का मन बनाया है।

