सिरमौर में हो रही थी अफीम की खेती, मौके पर पुलिस ने पाए 5000 पौधे; एक गिरफ्तार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर पुलिस ने बड़े पैमाने पर उगाई गई अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। साथ ही पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अफीम के पौधों को पुलिस टीम ने मौके पर ही आग लगाकर नष्ट कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कालाअंब की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुभाष उर्फ भाषी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव कंडईवाला पंचायत बर्मा पापडी तहसील नाहन ने अपने खेतों में अफीम के पौधे की खेती कर रखी है।

लिहाजा पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी। जहां से पुलिस को खेतों में 5,000 पौधे बरामद हुए। इस दौरान हल्का पटवारी ने राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार, अफीम की खेती वाली भूमि को राजेंद्र सिंह की मलकीयत बताया।

इस पर पुलिस ने सुभाष (बेटा) और राजेंद्र सिंह (पिता) के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया। साथ ही आरोपी सुभाष को भी गिरफ्तार किया। जबकि राजेंद्र सिंह को उनकी वृद्धावस्था और बीमारी को देखते हुए 41(1) ए, सीआरपीसी के तहत नोटिस पर पाबंद करके छोड़ा।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा के बोल 

उधर एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी सुभाष उर्फ भाषी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

एसपी ने बताया कि बरामद किए अफीम के पौधों से नमूना निकालने के बाद शेष सभी पौधों को मौके पर ही आग लगाकर नष्ट कर दिया है। पुलिस मामले में आगामी जांच और कार्रवाई कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...