‘कांग्रेस का न कोई नेता न कोई नीति, डेढ़ साल तक जनता को ठगा’ सुक्‍खू सरकार पर बरसे अनुराग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गगल हवाई अड्डे में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद बग्लामुखी माता मंदिर में पूजा अर्चना की और अब देहरा में सड़क सुरक्षा पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को हेलमेंट वितरित करने के साथ-साथ जागरूक भी करेंगे।

इससे पहले गगल में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का न कोई नेता न ही नीति है। कांग्रेस देश को टुकड़ों में देखती हैं, टुकड़ा टुकड़ा गैंग का साथ लेते हैं और देश को बांटना चाहते हैं। जबकि सबका साथ, सबका विकास के रूप में देश नरेंद्र मोदी देखते हैं। नरेंद्र मोदी देश कल्याण की बात करते हैं।

2014 में भी उतनी सीटें दी 2019 में भी उतनी सीटें जनता ने उन्हें दी कि उनका नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बन पाया। नकारात्मकता ही कांग्रेस को पीछे लेकर जा रही है। जहां जहां कांग्रेस ने बड़े वायदे किए थे, गारंटियां दी थी गारंटियां फेल हुई है। देश में एक ही गारंटी चलती है वह है मोदी की गारंटी।

हिमाचल की जनता पिछले डेढ़ साल से खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। विधानसभा में भी फार्म भरे थे और अब लोकसभा चुनाव में भी फार्म भर रहे हैं। पहले के फार्म डस्टबीन में फैंके थे और अब का भी यही होगा। बकोल अनुराग लोकतंत्र में जनता से बड़ी कोई ताकत नहीं है।

जनता मन बनाककर बैठी है आएंगे तो मोदी ही। सरकार 2014 में भी चारों की चारों सीटे जीती थी अब भी चारों सीटें जीतेगी। बकौल अनुराग भाजपा राजनैतिक पार्टी बहुत बड़ी पार्टी है। हम सभी अन्य दलों के आने वालों का स्वागत करते हैं, देश को बनाने में आगे बढ़ाने में स्वागत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...