बेटे ने ऐसी की करतूत बना कपूत, बरोटीवाला में पिता को घायल कर जंगल में फेंक आया नालायक, अपने साथी के साथ फरार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

बरोटीवाला में एक पुत्र द्वारा अपने ही पिता पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के बाद उसे मरा हुआ समझ कर जंगल में फेंक दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार साईं पंचायत के कोड़ी गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति जब अपने कमरे में सो रहा था तो उसके बेटे ने अपने एक अन्य साथी के साथ घर में घुसकर पहले डंडों और लात घुसों से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया और ज़ब बजुर्ग बेहोश हो गया तो उसे घसीट कर 300 मीटर दूर जंगल में मरा हुआ समझकर फेंक दिया।

घटना के बाद से ही आरोपी बेटा व उसका साथी मौके से फरार हो गया। उसके बाद पीड़ित बुजुर्ग को उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने अस्पताल तक पहुंचाया गया और अब पीड़ित बजुर्ग का 26 दिन तक अस्पताल में इलाज के बाद अस्पताल से डॉक्टरों की ओर से उसे छुट्टी कर दी गई है।

अब पीड़ित बुजुर्ग अपने बेटे और उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस से गुहार लगा रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी बेटे और उसके साथी को जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि वह उसके साथ फिर से ऐसी मारपीट की घटना को अंजाम ना दे सके।

पुलिस थाना बरोटीवाला प्रभारी संजय कुमार के बोल 

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस थाना बरोटीवाला प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज कर लिया था और पुलिस अस्पताल की ओर से एमएलसी का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि एक टीम को आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुखविन्द्र सिहं सुक्खू के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी और जान मारने की धमकी देने पर युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के...

रात को खाना खाया, सुबह मिली लाशेें, ज्वाली में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने...

सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार 6 व 7 जुलाई को

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...