ज्वाली – शिवू ठाकुर
पुलिस थाना ज्वाली के अधीन भरमाड़ से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार अनिल कुमार निवासी सिद्धपुरघाड़ ने थाना में दी शिकायत में बताया है कि वह 11 मार्च को सुबह 9 बजे के करीब शहीदी गेट भरमाड़ के पास अपनी मोटरसाइकिल (एचपी 54सी-4788) को खड़ा करके किसी कार्य के लिए तलवाड़ा गया हुआ था और शाम 4 बजे के करीब वापिस आया तो मोटरसाइकिल नहीं थी।
आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कहीं भी नहीं मिला। इससे पहले रहे कि इससे पहले एक मोटरसाइकिल भारतीय स्टेट बैंक भरमाड़, एक मोटरसाइकिल राजकीय माध्यमिक पाठशाला नियाल स्कूल के पास दुकान से चोरी हुआ था। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है और अब तीसरा मोटरसाइकिल भरमाड़ शहीदी गेट से चोरी हो गया। इस बाबत थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
एसपी अशोक रतन के बोल
इस बारे में एसपी अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

