हमेशा ऊंचे सपने देखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें महिलाएं: अपराजिता चंदेल

--Advertisement--

महिला एवं बाल विकास विभाग ने गाहली पंचायत मंे आयोजित किया महिला दिवस

नादौन 13 मार्च – हिमखबर डेस्क

महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को ग्राम पंचायत गाहली में उपमंडल स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका शुभारंभ एसडीएम अपराजिता चंदेल ने किया।

इस अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए एसडीएम ने कहा कि महिलाओं को सबसे पहले अपने सेहत का ख्याल रखना चाहिए। यदि वे स्वयं स्वस्थ रहेंगी, तभी वे एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका अदा कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अपनी सुरक्षा के बारे में जागरुक किया तथा कहा कि वे हमेशा ऊंचे सपने देखें तथा उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने भी महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न नियमों-अधिनियमों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे समाज को जागरुक करने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने लिंगानुपात में सुधार के बारे में भी महिलाओं को जागरुक किया।

इससे पहले, बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा सभी महिलाओं का स्वागत किया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक किया तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पंचायत निरीक्षक पम्मी ठाकुर ने भी महिला दिवस पर अपने विचार रखे तथा महिलाओं को जागरुक किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए मटका फोड़, कुर्सी दौड़ और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया गया तथा विजयी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने वाली महिलाओं को भी पुरस्कार वितरित किये गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...