सीएम सुक्खू के काफिले के आगे लेटी महिला, 2 बेटियों को बचाने की लगाई गुहार

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

फतेहपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की जनसभा जैसे ही खत्म हुई और उनका काफिला बजीर राम सिंह स्टेडियम में उड़ान भरने के लिए निकला तो मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे नाणा पंचायत की महिला लेट गई और जोर-जोर से रोने लगी अपनी बेटी और भांजी को बचाने के गुहार लगाने लगी।

बता दें कि पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत नाणा पंचायत से दो लड़कियां मौसी और भांजी अगवा हो गई हैं, शिकायतकर्त्ता वीरू दीन पुत्र हुसैन अली निवासी नाणा तहसील ज्वाली ने बताया कि 2 लड़कियां सलीमा (20) व मरजीना (8) को 6 लोगों ने अगवा कर लिया है तथा घर से आभूषण व नकदी भी चोरी करके ले गए हैं।

मुख्यमंत्री के काफिले के आगे लेटी महिला की स्थिति को देखते हुए एडीशनल एसपी नूरपुर, थाना प्रभारी फतेहपुर तथा अन्य अधिकारियों ने तुरंत पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनकी दोनों लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...