नालागढ़ के ढेरोंवाल बैरियर पर देसी कट्टे के साथ 2 लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के तहत पुलिस ने ढेरोंवाल बैरियर पर तलाशी के दौरान 2 लोगों से देसी कट्टा व गोली बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में एएसआई राम अवतार व अन्य पुलिस कर्मियों ने ढेरोंवाल बैरियर के पास नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान 2 लोग पैदल जा रहे था।

पुलिस ने शक के आधार पर इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से एक डबल बोर का देसी कट्टा व एक बुलेट (गोली) बरामद हुई। इन लोगों के पास इसका कोई लाइसैंस नहीं था।

पकडे़ गए दोनों लोगों की शिनाख्त मंझोली पंचायत के जुझार सिंह पुत्र श्याम लाल व रोबिन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...