भाली के सेवानिवृत्त हवलदार राजीव शर्मा की लद्दाख में हृदय गति रुकने से मौत, पार्थिव देह को लेकर पहुंचे 8 डोगरा रेजिमेंट के जवान, रिटायरमेंट के बाद लद्दाख में आर्मी कैंटीन चलाते थे राजीव।
कोटला – स्वयंम
ज्वाली उपमण्डल के भाली निवासी सेवानिवृत्त हवलदार राजीव शर्मा (43) की गत बुधवार लद्दाख में हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताविक बीती 6 मार्च राजीव शर्मा को हृदय में तेज दर्द हुआ जिस पर जिसको लेकर चेक करवाने के लिए आर्मी बेस हॉस्पिटल का रुख किया लेकर जब दोबारा दर्द उठा तो उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
आपको बता दें कि हवलदार राजीव शर्मा 8 डोगरा रेजिमेंट से नवंबर 2023 में सेवानिवृत्त हुए थे व लद्दाख में सैन्य कैंटीन चलाते थे। वहीं मृत्यु के बाद शव को जम्मू व जम्मू से घर तक 8 डोगरा रेजिमेंट के जवानों के द्वारा पहुंचाया गया ।
जैसे ही शव घर पहुंचा हर तरफ चीखोपुकार मचं गया। वहीं सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया व मुखाग्नि बेटी शगुन ने दी।
राजीव शर्मा अपने पीछे पत्नी शवीना शर्मा (36) की बेटी शगुन छोड़ गए हैं। बेटी अभी बाहरवीं में पढ़ती हैं। वहीं कोटला क्षेत्र में इस दुःखद ख़बर को सुनकर हर कोई गमगीन है।
वहीं कैबिनेट मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार में इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

