ट्रक ने कुचला पुलिसकर्मी, मौके पर मौत

--Advertisement--

नाहन पुलिस लाइन में तैनात था दिवंगत अनिल 

नाहन,10 मार्च – नरेश कुमार राधे 

पांवटा साहिब उपमंडल के तहत बातापुल चौक पर एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर से हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मृतक पुलिसकर्मी इन दोनों नाहन पुलिस लाइन में बतौर कांस्टेबल तैनात था।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार को करीब 3:00 बजे पेश आया। बाता पुल चौक पर एक ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक पुलिसकर्मी की पहचान अनिल (40) निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

डीएसपी आदित्य सिंह के बोल 

पांवटा साहिब के डीएसपी आदित्य सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...