17 साल की युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

--Advertisement--

पच्छाद में 17 साल की युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

नाहन, 09 मार्च – नरेश कुमार राधे

पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत 17 साल की एक नाबालिग युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रवि कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी शाया जिला सोलन के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 17 साल की नाबालिग युवती ने आरोपी पर जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को पीड़िता ने पच्छाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता आरोपी को अच्छी तरह से जानती है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। वहीं, मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डीएसपी विद्याचंद नेगी के बोल

डीएसपी विद्याचंद नेगी ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...