देहरा रामलीला मैदान मे विशाल स्वास्थ्य शिविर की बड़े पैमाने पर हो रही तैयारी, लोग उठाये इस अवसर का लाभ

--Advertisement--

देश भर से 50 से भी अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुंची देहरा

देहरा – शिव गुलेरिया

10 मार्च, रविवार को केंद्रीय मंत्री एवम सांसद हमीरपुर अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र वासी सुबह 9 बजे से पहुंच कर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं।

विशेष बात यह है कि देश भर से 50 से अधिक प्रख्यात डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य शिविर के लिए देहरा पहुंच गई है। अलग-अलग विशेषज्ञताओं जैसे हृदय रोग, किडनी रोग, हार्मोन रोग, कैंसर, बाल चिकित्सा, त्वचा, कान-नाक-गला, न्यूरोलॉजी, स्त्री रोग, दंत चिकित्सा, प्रसूति रोग आदि के डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे और दवाइयां भी निःशुल्क दी जाएंगी।

बड़ी लाभदायक बात यह है कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे पहुंचे लोगों की नेत्र जांच कर, उनके नंबर के चस्मे भी निःशुल्क बना कर हाथों-हाथ दिए जाएंगे।

अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां बड़े स्तर पर रामलीला मैदान मे चल रही हैं जिसकी क्षेत्र वासियों मे काफी चर्चा है। वर्करों की भारी संख्या पिछले 3-4 दिनों से स्वास्थ्य शिविर को शानदार बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है।

क्षेत्र के गांव-गांव तक स्वास्थ्य शिविर की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें। 10 मार्च को विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ रामलीला मैदान मे आयोजित शिविर मे सुबह 9 बजे से मौजूद रहेंगे और आवश्यक स्वास्थ्य सहायता निःशुल्क प्रदान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...