रेणु बजवारिया ने त्रिलोकी नाथ मंदिर को भेंट की पानी की टंकी

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत सुधेड़ के त्रिलोकी नाथ मंदिर को क्षेत्र की समाज सेविका एवं हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेणु बजवारिया ने एक हजार लीटर वाली पानी की टंकी भेंट की। साथ ही उन्होंने पानी की टंकी की फिटिंग का पूरा खर्चा भी खुद वहन किया।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी सदस्य अंजू धीमान ने बताया कि इस मंदिर में आए दिन धार्मिक आयोजन चलते रहते हैं। साथ में लंगर भी लगाए जाते हैं। यहां पहले पानी की छोटी टंकी लगी थी लेकिन वह मंदिर की जरूरत के लिए पर्याप्त नही थी, और मंदिर में हमेशा अक्सर पानी की कमी रहती थी।

उन्होंने कहा कि सुधेड़ निवासी समाजसेविका एवं कांग्रेस नेत्री रेणु बजवारिया ने इस परेशानी को समझा और यह टंकी भेंट की। उन्होंने रेणु बजवारिया का इसके लिए आभार प्रकट किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर अंजू, संजू, शैली, रीतू, नीलम, ईशान आदि भी मौजूद थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...