चिट्टा सप्लाई चैन तोड़ने में नशा निवारण कमेटी शाहपुर व पुलिस को एक और कामयाबी

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

आज शाहपुर के प्रसिद्ध इंजीनियरग कॉलेज HIET व केंद्रिय विश्वविद्यालय शाहपुर के समीप एक चिट्टा स्पलायर धरा गया। जिसका नाम विशाल सिंह सुपुत्र रुमाल सिंह गांव व डाकघर धरूं तहसील जवाली जिला कांगड़ा है। इसके पास से 6.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे राजीव भराडीया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस युक्त युवक को चिट्टा के साथ पकड़ा है। पुलिस मे मामला दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि शाहपुर पुलिस किसी भी तरह की अवैध गतिबिधि को नहीं बख़्शेगी। उन्होंने लोगों से आहवान किया की लोग नशा निवारण कमेटी शाहपुर का सहयोग करें। शाहपुर व हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने में सहायता करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...