बागी विधायकों से मेरा कोई सम्पर्क नहीं, न ही वापसी की बात कही : सुक्खू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनका अभी तक बागी विधायकों से किसी प्रकार का संपर्क नहीं हुआ है तथा न ही उन्होंने बागी विधायकों को कांग्रेस पार्टी में वापस लेने की बात कही है। उन्होंने केवल ‘सुबह का भूला अगर शाम को घर वापस आए’ की कहावत कही थी। अगर बागी वापस आना चाहते हैं व कोई बात होती है तो यह अलग मसला है।

बैजनाथ महाशिवरात्रि महोत्सव में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह बात पता चली है व सोशल मीडिया पर भी खबर चली है कि बागी विधायकों को आज पंचकूला के होटल से निकालकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से चार्टर्ड प्लेन में किसी अन्य जगह ले जाया गया है। कई बागी विधायकों पर उनके परिवार वाले घर वापस लौटने का दबाव बना रहे हैं, जिसके चलते ही बागी विधायकों को कहीं ओर शिफ्ट किया गया है।

कैद से बाहर आएंगे तो मन में जिंदगी भर का पछतावा होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से कई विधायकों के मन दुखी हैं लेकिन उनके चारों तरफ सीआरपीएफ का घेरा है। यह कहां का लोकतंत्र है? जब बागी विधायक इस कैद से बाहर आएंगे तो उनके मन में जिंदगी भर का पछतावा होगा कि उन्होंने अपनी पार्टी की सरकार गिराने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने तंज भी कसा कि इन विधायकों ने अंतर्रात्मा की नहीं बल्कि ‘धन आत्मा’ की आवाज पर खुद को बेच दिया।

भाजपा कोई भी हथकंडा अपना ले, सरकार 5 साल चलेगी

सुक्खू ने कहा कि भाजपा पहले दिन से ही उनकी सरकार को गिराने का षड्यंत्र रच रही है। भाजपा चाहे कोई भी हथकंडा अपना ले, कोई भी राजनीतिक षड्यंत्र रच ले लेकिन उनकी सरकार पूरे 5 साल चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चोरी से विधायक ले जाकर व खरीद-फरोख्त से कांग्रेस सरकार को गिराने का जो सपना भाजपा देख रही है, वह कभी पूरा नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...