92 लाख रुपये लगी झूला स्थल की बोली

--Advertisement--

मंडी, 23 फरवरी – अजय सूर्या

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2024 में झूले लगाने वाले स्थल छोटा पड्डल की बोली 92 लाख लगी। जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 27 लाख रुपये अधिक है। संयोजक प्लॉट आवंटन समिति एवं एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार ने बताया कि  अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला में झूले लगाने की जगह के लिए कुल्लू के वीरेंद्र शर्मा ने सबसे अधिक 92 लाख रुपये की बोली लगाई। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष झूला स्थल की बोली 65,00,000/- लगी थी। यह पिछले वर्ष की तुलना में 27 लाख रुपये अधिक है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले पड्डल मैदान में लगने वाले हैंगर, रेहड़ी फड़ी और तंबोला की नीलामी हो चुकी है। जिसमें मेला कमेटी को पि़छले वर्ष के मुकाबले अच्छी आय अर्जित हुई है। रेहड़ी फड़ी जगह की नीलामी 51 लाख रुपये में हुई है। यह  पिछले वर्ष के मुकाबले 11 लाख रुपये अधिक है।

तंबोला के लिए 13 लाख रुपये की बोली हुई है। पिछली बार के मुकाबले यह 3 लाख 66 हजार 620 रुपये अधिक रही है। पड्डल मैदान में छह हैंगर्स की नीलामी 3.25 हुई है, यह भी पिछले वर्ष के मुकाबले 1.68 करोड़ रुपये अधिक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...