जाहू क्षेत्र में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री को भेजे हजारों हस्ताक्षर

--Advertisement--

सरकाघाट – अजय सूर्या

नबाही वार्ड के जिला परिषद् सदस्य और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़े मुनीष शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंडी के माध्यम से पीएम को बल्ह घाटी में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के प्रोजेक्ट को जाहू क्षेत्र में स्थानांतरित करने के लिए हजारों हस्ताक्षरों सहित मांगपत्र भेजा।

मुनीश शर्मा ने 77 दिनों में 300 से अधिक गांवों में घर- घर जाकर जनता से इस मुद्दे पर संवाद स्थापित किया और उनके हस्ताक्षर लिए। उन्होने कहा कि बल्ह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से कृषि क्षेत्र रहा है जिसे मिनी पंजाब के नाम से भी जाना जाता है।

जिसमें मुख्य रूप से सब्जी उत्पादन होता है और भूमि ही कृषि योग्य भूमि है इसलिए बल्ह घाटी की अत्यंत उपजाऊ भूमि का हवाई अड्डे के निर्माण के लिए अधिग्रहण करना तर्कसंगत एवम् न्यायपूर्ण नहीं है।

मुनीश शर्मा ने कहा कि बल्ह की तुलना में एक चौथाई बजट में हवाई अड्डे का निर्माण संभव है। जाहू क्षेत्र को टनल के माध्यम से सड़क मार्ग द्वारा कीरतपुर – मनाली फोरलेन से जोड़ना संभव है जिससे जाहू क्षेत्र व बल्ह क्षेत्र की दूरी मात्र 10 -12 किमी हो सकती है।

जाहू क्षेत्र को बिलासपुर जिले से निर्माणाधीन रेलवे लाइन से जोड़ना भी संभव है।उन्होंने कहा कि बल्ह क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के प्रोजेक्ट को जाहू क्षेत्र में स्थानांतरित करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष तेज किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...