मंडी : 6 मील के समीप एक हफ्ते तक रोजाना चार घंटे बंद रहेगा चंडीगढ़-मनाली NH

--Advertisement--

मंडी, 21 फरवरी  – अजय सूर्या

बीती बरसात के दौरान 6 मील के पास हुए लैंडस्लाइड के कारण गिरे मलबे को पूरी तरह से हटाने के लिए प्रशासन, एनएचएआई और पुलिस ने कार्ययोजना पर आज से काम करना शुरू कर दिया है। परेशानी का सबब बन चुके इस मलबे को हटाने के लिए अब रोजाना चार घंटों तक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

मंडी से पंडोह के बीच 6 मील के पास मलबा हटाने के लिए रोजाना सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर को 2 से 4 बजे तक हाईवे को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। यह प्रक्रिया अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगी ताकि शिवरात्रि महोत्सव से पहले-पहले इस स्थान को सुरक्षित यातायात के लिए बहाल किया जा सके।

इस दौरान कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वालों के लिए मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग और कुल्लू-मनाली से वापिस आने वालों के लिए पंडोह से गोहर-चैलचौक होते हुए डडौर जाने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। हालांकि यह विकल्प सिर्फ छोटे वाहनों के लिए ही होगा जबकि बड़े वाहनों को हाईवे पर ही रूककर इंतजार करना पड़ेगा।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि 6 मील के पास गिरे हुए मलबे को पूरी तरह से हटाने के लिए यह निर्णय लिया गया है और इस पर आज से ही कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नम आंखों से विदा हुए NSG कमांडो सेवानिवृत्त हवलदार दीप राम, ढाड़स में उमड़ा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क शिलाई क्षेत्र के वीर सपूत एवं एनएसजी कमांडो...

मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

हिमखबर डेस्क मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर...

महिला बौद्ध भिक्षु हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल, मृतका के शरीर से मिले थे कई पुरुषों के DNA

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर...