हिमखबर डेस्क
सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका मनीषा की गोलियां मारकर हत्या के मामले की पहेली 11 दिन के बाद भी सुलझ नहीं पाई है।
पुलिस ने वारदात के 39 घंटे के भीतर हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन हत्या की साजिश रचने वालों से पुलिस अभी तक दूर है।
दोनों शूटरों से पुलिस लंबी पूछताछ कर चुकी है और सात दिन के रिमांड के बाद फिर तीन दिन का रिमांड ले चुकी है। इस दौरान आरोपियों ने कई लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं!
जिसकी सत्यता जानने के लिए पुलिस हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसमें एक नाम जो सामने आ रहा है वह शख्स कुछ समय पहले ही देश से बाहर जा चुका है।

