नशेड़ी युवक की लापरवाही से फार्मेसी के 3 प्रशिक्षु घायल

--Advertisement--

नशेड़ी युवक की लापरवाही से फार्मेसी के 3 प्रशिक्षु घायल

मंडी – अजय सूर्या

जिला के बल्ह में नशे में धुत कार चालक युवक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे फार्मेसी के 3 प्रशिक्षुओं को कार से टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों प्रशिक्षु घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने नशेड़ी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शांति निकेतन फार्मेसी कॉलेज मलथेहड में पढ़ाई कर रहे आशीष शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा गांव व डाकखाना चोलगगढ़ तहसील संघोल जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार करीब 9:15 पर प्रियंका, भावना और वह सड़क पर पैदल चल रहे थे।

इसी दौरान गलमा की तरफ से राजकुमार 25 निवासी गांव मलथेहड़ डाकखाना रत्ती तहसील बल्ह जिला मंडी कार को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाता हुआ आया और अचानक ब्रेक लगा दी। जिस कारण गाड़ी अचानक घूम गई और इन तीनों से टकरा गई जिससे वह तीनों जख्मी हो गए।

डीएसपी मुख्यालय देवराज ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कार युवक को गिरफ्तार करने के उपरांत उसका मेडिकल करवाया। प्रारंभिक जांच में चालक नशे में होना पाया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...