मंडी के राजा के नाम फर्जी कागज बनाकर राजस्व रिकार्ड से छेड़छाड़

--Advertisement--

राजा ओमेश्वर सेन ने जाली पावर ऑफ अटार्नी बनाने की दर्ज करवाई शिकायत

मंडी – अजय सूर्या

मंडी के राजा के नाम की फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बना कर राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़ कर भूमि हड़पने और ऐसा प्रयास करने की शिकायत मंडी के राजा ओमेश्वर सेन सदर थाना मंडी में करवाई है।

शिकायतकर्ता ओमेश्वर सेन पुत्र अशोक पाल सेन निवासी भवानी पैसेल मंडी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-420, 466, 467, 468, 471 और 447 में मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राजा की एक भूमि सरकार के अधीन है। इसी भूमि को किसी ने अपने नाम करने का प्रयास किया है, जिसमें राजा के नाम से पॉवर आर्टोनी बनाई गई, जो कि फर्जी है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र शर्मा के बोल

एएसपी मंडी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया है। रिकार्ड की जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि रिकार्ड से छेड़छाड़ की गई है या नहीं। इसके साथ पॉवर आर्टोनी की भी जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...

भाजपा नेता प्रणव शर्मा के नेतृत्व में शाहपुर में युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को दिए सुरक्षा के गुर

शाहपूर- नितीश पठानियां  द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन...