चलती कार में तेंदुए ने मारा झपट्टा, खाई में वाहन गिरने से एक की मौत; तीन घायल

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर के हवान गांव के पास बीती रात एक कार पर तेंदुए के अटैक करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन घायल हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कुछ लोग कार में सवार होकर मंडी जिले की एक शादी अटेंड के लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि कार पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद कार चालक की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन घायल हो गए। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन खाई में गिर गया।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हिम्मत सिंह को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घुमारवीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की जांच कर रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...