विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया द्रमन बाजार के उजड़ने पर व्यापारियों का दुख दर्द

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

दिल्ली में माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से विधायक केवल सिंह पठानिया ने फोरलेन से उजड़े द्रमन के दुकानदारों का दुखदर्द बताया। पठानिया ने कहा कि पिछले 50,60 बर्षो से द्रमन बाजार में स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानदारी करके अपने परिवार एव बच्चो का पालनपोषण कर रहे थे। आज उन पर एकदम ऐसा पहाड़ टूट पड़ा है की उनके पास आज कमाई का कोई साधन नही रहा है जिससे बो अपने आने बाली पीढ़ी को सुरक्षित रख सके।

सभी दुकानदार अपनी रोजमर्रा की जिंदगी इन्ही दुकानों से चलाते थे, अब दुकानों के उजड़ने के बाद अब उनके पास ओर कोई साधन नही रहा जिससे बो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी चला सके। विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री से मांग रखी कि द्रमन बाजार के दुकानदारों को उनके हुए नुकसान का मुआबजा दिया जाए और उनको दुबारा से द्रमन में दुकानें बनाने के लिए जगह दी जाए जिससे बो दुबारा से अपना व्यापर कर सके और अपने परिवार का पालनपोषण कर सके।

इस पर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक केवल सिंह पठानिया को आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार जरूर द्रमन के उजड़े दुकानदारों के साथ है उनको जरूर राहत दी जाएगी और हुए नुकसान जा मुआबजा देकर उनको दुबारा से बसाने पर विचार करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...