छोटी काशी में इस वर्ष भी निकलेगी बाबा भूतनाथ की भव्य जलेब, एक माह तक रोजाना घृत मंडल श्रृंगार

--Advertisement--

मंडी, 06 फरवरी – अजय सूर्या 

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान इस वर्ष भी बाबा भूतनाथ की भव्य जलेब निकाली जाएगी। इस जलेब में देवभूमि हिमाचल प्रदेश के तमाम शिवालयों के अनुयायियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।

पिछले साल शिवरात्रि महोत्सव के दौरान बाबा भूतनाथ की जलेब की शुरुआत की गई थी। बाबा भूतनाथ की जलेब को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई है।

वहीं, बाबा भूतनाथ के घृत मंडल श्रृंगार की रस्मों को लेकर भी मंदिर में तैयारियां जोरों शोरों पर चली हुई है। बाबा भूतनाथ स्वयंभू शिवलिंग के लिए 100 किलोमीटर के दायरे से मक्खन आया जाएगा और अभी तक लगभग 15 किलो के करीब माखन आ चुका हैं।

8 फरवरी तारा रात्रि की मध्यरात्रि से बाबा का माखन लेप से घृत मंडल श्रृंगार किया जाएगा। पहले दिन 21 किलो मक्खन से बाबा का शृंगार किया जाएगा। एक माह तक हर दिन अलग-अलग रूपों में बाबा का शृंगार किया जाएगा।

इस दौरान शिवलिंग का जलाभिषेक नहीं होगा। केवल घृतमंडल रूपी मक्खन ही बाबा को चढ़ाया जाएगा। बाबा भूतनाथ मठ मंदिर महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि करीब एक सौ किलोमीटर के दायरे से शिवभक्त शुद्ध मक्खन एकत्रित कर रहे हैं।

भूतनाथ मंदिर में शिवलिंग पर 8 फरवरी को तारा रात्रि के दिन शिवलिंग पर मंदिर के पुजारी व अन्य श्रद्धालु मक्खन चढ़ाएंगे।

बता दें कि मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ को माखन लेप चढ़ाने की परंपरा का इतिहास सदियों पुराना है। मान्यता है कि मक्खन चढ़ाने की परंपरा 1527 ई. से मंडी नगर की स्थापना से चली आ रही है।

इस बार शिवरात्रि महोत्सव 8 मार्च को मनाया जा रहा है। शिवरात्रि से ठीक एक माह पहले बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में घृत मंडल श्रृंगार की रस्में शुरू हो जाती हैं। तारा रात्रि की मध्य रात्रि को बाबा भूतनाथ का घृत मंडल के रूप में श्रृंगार किया जाएगा।

इसके बाद एक महीने तक बाबा भूतनाथ का देश के प्रमुख शिवालयों के रूप में श्रृंगार होगा और इस दौरान बाबा का जलाभिषेक नहीं किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...