बर्फ पर फिसला व्यक्ति का पैर, खाई में गिरकर हुई मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गूरूंग 

चम्बा जिले के साहो क्षेत्र में बर्फ पर पैर फिसलकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान जर्मो (43) पुत्र सुधिया निवासी गांव सरा डाकघर साहो जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जर्मो घराट चलाता था। वह घराट में कार्य निपटाने के बाद हर रोज शाम 4-5 बजे घर वापस लौट आता था, लेकिन सोमवार को वह देर शाम तक घर वापस नहीं आया।

जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। वह उसे ढूंढने के लिए घराट की ओर निकल पड़े। घराट से कुछ दूरी पर जर्मो को अचेत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि बर्फ पर पैर फिसलने के कारण जर्मो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है।

एसपी अभिषेक यादव के बोल 

एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...