राष्ट्र स्तरीय अंडर 17 स्कूली बच्चों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए हरसर स्कूल में शुरू हुआ छः दिवसीय प्रशिक्षण शिवर

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

ज्वाली उपमण्डल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में बिहार राज्य के पटना शहर में 12 फरवरी से होने जा रही राष्ट्रीय स्तरीय अंडर 17 स्कूली बच्चों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए जाने वाली हिमाचल की भारोत्तोलन टीम के प्रशिक्षण हेतु छः दिवसीय कैम्प का शुभारंभ किया गया। जिसकी अध्यक्षता हरसर के वरिष्ठ अध्यापक बलवंत सिंह ने की।

इस शिविर में राज्य भर से आये स्कूली खेलों की भरोतालन टीम के खिलाड़ी हरसर पहुंचे हुए हैं और प्रशिक्षण ले रहे हैं। आज मंगलवार को शिविर के पहले दिन खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। प्रशिक्षण शिविर के समन्वयक एवं कोच शिवेन्द्र जम्वाल एवं टीम मैनेजर तृभूषण बाला खिलाड़ियों को टिप्स देते हुए नज़र आये।

उन्होंने बताया कि जिस जोश और लगन से खिलाड़ी अपना प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें आशा है कि ये राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के लिए गोल्ड मेडल ले कर आएंगे।

शिविर के समन्वयक ने आये हुए विशेष अतिथि बलवंत सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा साथ आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। मुख्यातिथि बलवंत सिंह ने खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि यह शिविर 6 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। पाठशाला में खिलाड़ियों के रहने और खाने पीने की उचित व्यवस्था की गई है ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राकेश चौधरी, अनीश शर्मा, कमल कुमार, बलवंत सिंह, जतिंदर, अभिषेक चौधरी, विजय मनकोटिया, अक्षय कुमार, विजय शर्मा, शिवेंद्र जम्वाल आदि अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता...

गजब: चुनाव हारी पत्नी तो नाराज पति ने शराब के नशे में रातभर बंद रखा गांव का रास्ता; लोग हुए परेशान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजे...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 445 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को...

खुशखबरी: 4 साल बाद पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा फिर से शुरू, चेक करें शेड्यूल

हिमखबर डेस्क पर्यटन, सम्पर्क और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने...