Baddi Fire Case: अग्निकांड प्रभावित कामगारों को नए उद्योगों में मिलेगी नौकरी, श्रम अधिकारियों को आदेश जारी

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

झाड़माजरी की परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित मजदूरों को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। उन्हें नए लगने वाले उद्योगों में नौकरी दिलवाई जाएगी। साथ ही जो कामगार कंपनी में पक्के थे और उन्हें पांच साल से अधिक समय हो गया था, उन्हें वीआरएस दिलवाकर पैसा दिलाया जाएगा। जबकि ठेकेदार के तहत रखे गए कामगारों को ठेकेदार अन्य उद्योगों में काम दिलवा देगा।

श्रम अधिकारियों के अनुसार किसी भी कामगार को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। इनकी एक लिस्ट भी कंपनी से मांगी गई है। जो भी कर्मचारी कंपनी में तैनात हैं, उन्हें नियमों के तहत उचित मुआवजा और नौकरी दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि अभी कंपनी प्रबंधकों से सभी कामगारों का ब्योरा लिया जाएगा। उसके बाद ही इस पर कार्य शुरू होगा।

मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी के बोल

उधर, इस बारे में मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित कामगारों को यहां पर नए खुलने वाले उद्योगों नौकरी दिलाई जाएगी। कंपनी में ऑन रोल सभी कर्मियों को नियमों के तहत पैसा दिलवाने के लिए भी श्रम अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...