डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा के विद्यार्थियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुण

--Advertisement--

तियारा – अमित शर्मा

आज डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा के आठवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता के साथ आपदा प्रबंधन से निपटने के गुर सीखे। अग्नि शमन विभाग से श्री सुरिंदर कुमार एवम उनकी 3 सदस्यों की टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि कोई भूकम्प आये या कभी आग लग जाये तो उस आपदा से कैसे बचना और औरों को भी कैसे बचाना है।

इसके अलावा विद्यार्थियों को अग्नि बुझाने वाले यंत्रों के बारे में भी बताया गया। उन्हें कैसे उपयोग में लाते हैं वो भी अग्नि शमन की टीम ने बताया। सी पी आर कैसे देते हैं और किस प्रकार से पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर लाने के गुर से भी अवगत करवाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों तेजस, सुम्मुख, अक्षित, शिवम, वीरेश, देवन, अक्षिता ने टीम से कुछ एक प्रश्न भी पूछे।

प्रधानाचार्या एकता अत्तरी ने बताया कि विद्यार्थियों को आपदा में निपटने के गुर से अवगत करवाने हेतु इस गतिविधि को करवाया गया। प्रधानाचार्या ने बताया कि स्कूल में इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास होता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...