राम लला के दर्शनों को बिलासपुर के लोगों में भारी उत्साह, 250 रामभक्तों का जत्था अयोध्या रवाना

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के दर्शन करने के लिए बिलासपुर में भी लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों से सोमवार को करीब 250 रामभक्तों का जत्था कीरतपुर साहिब रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुआ।

इससे पहले कीरतपुर साहिब रेलवे स्टेशन पहुंचे रामभक्तों ने जमकर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए व राम भजनों पर नृत्य भी किया। श्रीनयनादेवी जी विधायक रणधीर शर्मा ने रेलवे स्टेशन पर इन सभी रामभक्तों के लिए चायपान की व्यवस्था की।

उनके साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान, भाजपा प्रदेश एससी मोर्चा के महामंत्री कृष्ण लाल चंदेल, जिला युवा मोर्चा महामंत्री रामपाल चौधरी, गुलजार सिंह ठाकुर, लक्ष्मण दास, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बलबीर पप्पी, गुरबख्श सिंह, रामभज, दर्शन कटारिया, जगत राम ने भी विधायक रणधीर शर्मा के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच कर इन रामभक्तों का उत्साहवर्धन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...