बद्दी अग्निकांड: कंपनी का प्लांट हेड गिरफ्तार, मालिकों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के झाड़माजरी में हिलटॉप स्थित परफ्यूम बनाने वाली अरोमा फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर को लगी आग पर शनिवार सुबह को काबू पा लिया गया है।

दमकल विभाग की गाड़ियां रात भर आग बुझाने के काम में जुटी रहीं। इस अग्निकांड में अभी भी 13 लोग लापता बताए जा रहे हैं। NDRF और SDRF की टीमों ने लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

डीजीपी संजय कुंडू भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। लापता कामगारों के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं, जिनका रो रोकर बुरा हाल है। क्यास लगाए जा रहे हैं इस हादसे में मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

बता दें कि शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे के बाद अरोमा फैक्टरी में आग भड़क गई थी। घटना के समय कंपनी में करीब 50 कामगार मौजूद थे। अग्निकांड में 30 कामगार घायल हुए हैं। इनमें से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर बद्दी की एक महिला कामगार की मौत हो गई, जबकि पीजीआई में ही भर्ती चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

25 घायल बद्दी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अभी 13 कामगार लापता बताए जा रहे हैं जिन्हें ढूंढन के लिए सर्च अभियान चलाया गया है।

कंपनी का प्लांट हेड गिरफ्तार

अरोमा कंपनी में हुए भीषण अग्निकाड के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के प्लांट हेड को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कंपनी मालिकों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें रवाना हो गई हैं। बता दें कि बरोटीवाला थामा में NR अरोमा कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

सीएम सुक्खू करेंगे घटनास्थल का दौरा

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुविंदर सिंह सुक्खू दोपहर झाड़माजरी आएंगे और घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगें। इसके बाद वह अस्पताल जाकर हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...