चंडीगढ़- मनाली NH पर पलटा सिलेंडर से लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

सुंदरनगर, 03 फरवरी – अजय सूर्या

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर हादसों का दौर लगातार जारी है। ताजा मामले में शनिवार सुबह बल्ह पुलिस थाना के तहत होटल वैली व्यू के समीप गैस सिलेंडर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया।

जिससे चारों ओर गैस सिलेंडर बिखर गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई है।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक कहां से कहां जा रहा था इसे लेकर अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल 

वहीं, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में हाईवे पर धुंध पड़ने का ज्यादा खतरा रहता है। धुंध को ध्यान में रखते हुए वाहन चालक कम गति से सफर करें, ताकि इस तरह के हादसे पेश न आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...