24 घंटे ड्यूटी करने वाले हिमाचल के 9 पुलिस जवान बने ऑफिसर

--Advertisement--

शिमला, 19 जनवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल पुलिस के नौ जवानों का फाइनेंस एवं अकाउंट सर्विस के लिए चयन किया गया है। फाइनेंस एवं अकाउंट सर्विस के लिए चयनित हुए पुलिसकर्मियों में पुलिस विभाग के एक हैड कांस्टेबल और आठ कांस्टेबल शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 16 जनवरी 2024 को अनुभाग अधिकारी के रूप में हिमाचल प्रदेश वित्त और लेखा सेवा के कैडर में 30 उम्मीदवारों की नियुक्ति के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। 30 चयनित उम्मीदवारों में से नौ  पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है।

फाइनेंस एवं अकाउंट सर्विस के लिए चयनित हुए पुलिस जवानों में हैड कांस्टेबल वरुण कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, रवि दत्त, विजय कुमार, एलसी हिमानी,  कांस्टेबल प्रिंस कुमार, शुभम शर्मा, संदीप कुमार और रविंद्र ठाकुर शामिल है। 24 घंटे ड्यूटी में डटे रहने वाले पुलिस जवानों ने ड्यूटी के साथ कड़ी मेहनत करते हुए फाइनेंस एवं अकाउंट सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी रैंकों के अधिकारियों ने उपरोक्त सभी पुलिस कर्मियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...