पति के श्राद्ध के लिए रखी नकदी व आभूषणों पर चोरों ने किया हाथ साफ

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

गग्गल में बीती रात चोरों ने एक विधवा के घर को निशाना बनाया तथा आभूषण व नकदी ले उड़े। चोरों ने गग्गल निवासी तृप्ता देवी (46) के घर से लगभग एक लाख रुपए के आभूषण और 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

महिला ने यह पैसे अपने पति के वार्षिक श्राद्ध (24 जनवरी को) के लिए रखे हुए थे। पीड़ित महिला ने कहा कि सुबह साढ़े 3 बजे के करीब जैसे ही चोरी की भनक लगी तो वह और उसका बेटा चोरों के पीछे भागे लेकिन चोर रफूचक्कर हो गए।

थाना प्रभारी प्यारे लाल के बोल

गग्गल पुलिस थाना प्रभारी प्यारे लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...