जयराम को विश्वास, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जरूर जाएंगे विक्रमादित्य

--Advertisement--

मंडी, 18 जनवरी – अजय सूर्या

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को पूरा विश्वास है कि कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने जरूर जाएंगे।

यह बात उन्होंने आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बैहना में स्थित हनुमान मंदिर में सफाई अभियान चलाने के बाद कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह सनातनी हैं और देवी-देवताओं में विश्वास रखते हैं इसलिए वो इस समारोह में जरूर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस प्रभु श्री राम का विरोध करने लग गई है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। बेहतर होता अगर कांग्रेस यह कहती कि प्राण प्रतिष्ठा में जो जाना चाहता है वह जा सकता है। लेकिन कांग्रेस अपनी ही पार्टी के सनातन धर्म में विश्वास रखने वालों को रोकने का काम कर रही है। कांग्रेस को बहिष्कार करना भविष्य में महंगा साबित होगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण सनातनीयों को राम मंदिर की सौगात मिल पाई है। जिन लोगों ने इसके लिए बलिदान दिया है आज उनका बलिदान सार्थक साबित होने जा रहा है। हम सौभाग्यशाली हैं जो इस ऐतिहासिक दिन को अपनी आंखों से देखने के साक्षी बनने जा रहे हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मंदिरों की स्वच्छता को लेकर जो संदेश दिया है वो बेहतरीन है। क्योंकि भगवान वहीं पर ही वास करते हैं जहां स्वच्छता, सुंदरता और शांति होती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...